#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

डूंगरपुर के चौरासी में निर्माणाधीन स्कूल भवन पर युवक-युवती फंदे से लटके मिले, इलाके में सनसनी

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक और युवती के शव निर्माणाधीन इमारत की छत पर लोहे के सरियों से फंदे के सहारे लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के अनुसार सुबह पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है, जबकि युवती की पहचान धम्बोला थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *