#देश दुनिया #राज्य-शहर

खेड़ली के नाटोज गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दो महिलाओं सहित छह लोग घायल, दस पालतू जानवरों को भी काटा…

खेड़ली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नाटोज में शुक्रवार सुबह एक पागल कुत्ते ने अचानक आतंक मचा दिया। खेतों की ओर आ-जा रहे ग्रामीणों पर कुत्ते ने एक के बाद एक हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

पागल कुत्ते के हमले में दो महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में कबुली देवी, जिनके दोनों पैरों पर कुत्ते ने काट लिया, बादामी बैरवा, रामचरण शर्मा, कुंदन मीणा, दिनेश शर्मा और रामस्वरूप शामिल हैं। कुत्ते के हमले से सभी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

इतना ही नहीं, पागल कुत्ते ने करीब दस पालतू भैंसों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से अपनी और पालतू जानवरों की सुरक्षा शुरू की, लेकिन कुत्ते को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।

कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों को तुरंत खेड़ली उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर इलाज किया।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है।

author avatar
Stv News Rajasthan
खेड़ली के नाटोज गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दो महिलाओं सहित छह लोग घायल, दस पालतू जानवरों को भी काटा…

Share Market Boom: एक झटके में 20

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *