#देश दुनिया #राज्य-शहर

दादा की इच्छा पूरी करने हेलीकॉप्टर से बारात, अलवर के बाई गांव से दूल्हा पहुंचा डीग

अलवर जिले के बड़ौदा मेव पुलिस थाना क्षेत्र के बाई गांव से आज एक अनोखी और यादगार बारात देखने को मिली। दूल्हा कृष्ण गुर्जर दादा की वर्षों पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर डीग जिले के रामबाग गांव दुल्हन को लेने रवाना हुआ।

खुशी के इस खास मौके पर पूरा परिवार उत्साह से भरा नजर आया। खास बात यह रही कि दूल्हा कृष्ण गुर्जर अभी पढ़ाई कर रहा है, वहीं दुल्हन नेहा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। दुल्हन के पिता रामकिशन राणा जाने-माने बिजनेसमैन हैं।

दूल्हे के पिता मुकेश गुर्जर ने बताया कि उनके पिता विश्राम गुर्जर की इच्छा थी कि वे अपने पोते की शादी में हेलीकॉप्टर से बारात जाते देखें। इस सपने को साकार करने के लिए गांव में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े।

मुकेश गुर्जर (दूल्हे के पिता) ने बताया “मेरे पिताजी विश्राम गुर्जर की इच्छा थी कि पोते की शादी में हेलीकॉप्टर से बारात जाए। आज उनकी यह इच्छा पूरी हो रही है। हमें बहुत खुशी है कि परिवार के साथ मिलकर यह सपना साकार कर पाए।”

यह शादी न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *