भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अफ्रीका दौरा: वर्ल्ड कप से पहले 5 टी20 मुकाबले…
जून 2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। टीम और साउथ अफ्रीका के बीच अप्रैल में 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दोनों देशों के लिए वर्ल्ड कप से पहले अहम परीक्षा साबित होगी।
टी20 सीरीज का शेड्यूल तय, पांच मुकाबले होंगे
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सीरीज का शेड्यूल जारी किया है। पहले दो मुकाबले 17 और 19 अप्रैल को डरबन में खेले जाएंगे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को मुकाबले होंगे, जबकि अंतिम और निर्णायक मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप ग्रुप के लिहाज से अहम टेस्ट
यह सीरीज भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में दोनों एक ही ग्रुप (ग्रुप-1) में हैं। साउथ अफ्रीका के लिए यह वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज होगी, जबकि भारत के लिए यह दौरा वर्ल्ड कप से पहले अंतिम बड़ी तैयारी का हिस्सा है।
वर्ल्ड कप से पहले और भी दौरे
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका जाने से पहले फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके बाद मई में इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज खेली जाएगी। इस तरह टीम लगातार मुकाबलों में उतरकर खिलाड़ियों की फॉर्म और रणनीति को परखने का मौका पाएगी।
साउथ अफ्रीका की तैयारी और फॉर्म
साउथ अफ्रीका पिछले दो महिला टी20 वर्ल्ड कप और 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम रही है। ऐसे में भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण मुकाबले होंगे। दोनों टीमें अपने वर्ल्ड कप अभियान के लिए खिलाड़ियों और रणनीति को सीरीज के दौरान अंतिम रूप देंगी।
यह पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों के संयोजन, बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन परखे का अवसर है। वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज टीम की रणनीति को परखने और कमजोरियों को सुधारने का बेहतरीन मंच साबित होगी।