#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक-डंपर चालकों में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल….

अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तुलेड़ा रोड स्थित मस्जिद के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे ट्रक चालक और 18 चक्का डंपर चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक ने डंपर के सामने ट्रक खड़ा कर सड़क जाम कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

इसी दौरान ट्रक चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में बोलेरो में सवार करीब छह युवक मौके पर पहुंचे और डंपर चालक व उसके साथी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट के बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल सभी आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *