#देश दुनिया #राज्य-शहर

नववर्ष पर अलवर किशन कुंड विकास समिति ने बुजुर्गों का किया सम्मान, दी दीर्घायु की कामना….

अलवर। नववर्ष के अवसर पर अलवर किशन कुंड विकास समिति की ओर से बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग जीवन के अनुभवों का भंडार होते हैं और वे हमें वृक्ष की भांति छाया एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। समिति निरंतर समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग के. जी. गुप्ता, भगवान सेन और कैलाश चंद शर्मा का माला, साफा पहनाकर तथा मीठा खिलाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

समिति सदस्यों ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर वरिष्ठ नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव अरोड़ा, राजेश गोयल, सत्यनारायण सोमवंशी, ओमप्रकाश अरोड़ा, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अतुल नाथ योगी, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, देवेंद्र वर्मा, रितु रानी वर्मा, ओमप्रकाश कोली सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *