STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि केस में गैर-जमानती वारंट जारी

दिल्ली की एक अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला बीजेपी आईटी सेल पर रिश्वत देने की कोशिश का आरोप लगाने वाले उनके वीडियो से जुड़ा है। अदालत पहले भी राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर चुकी थी। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

यूट्यूबर ध्रुव राठी
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 का मामला फिर चर्चा में
  • यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट का बड़ा आदेश
  • बीजेपी आईटी सेल वीडियो पर मानहानि केस, ध्रुव राठी के खिलाफ NBW

NEW DELHI,23 NOV. 2026:

2018 के वीडियो से शुरू हुआ था विवाद

यह मामला मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा प्रकाशित वीडियो 'BJP IT Cell Part II' से जुड़ा है। वीडियो में आरोप लगाया गया था कि बीजेपी आईटी सेल ने शिकायतकर्ता विकास पांडे को बदनाम करने के लिए पैसे देने की कोशिश की थी।यह वीडियो ध्रुव राठी के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने भी इसे रीट्वीट किया था।इसके बाद विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने आरोपों को गलत बताते हुए ध्रुव राठी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

पहले दो बार जारी हो चुके थे जमानती वारंट

इस मामले में अदालत पहले भी ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर चुकी थी। खबर के अनुसार, 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को ऐसे वारंट जारी किए गए थे।इससे पहले 12 अक्टूबर को अदालत ने शिकायतकर्ता की ओर से दायर एक अर्जी स्वीकार की थी। इसमें मामले की जल्द सुनवाई और ध्रुव राठी के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से समन जारी करने की मांग की गई थी।

अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनाम रईस खान की अदालत में हुई। शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा ने दलील दी कि ध्रुव राठी विदेश में रहते हैं। इस वजह से कई वर्षों से उन्हें समन नहीं पहुंचाया जा सका।इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।