#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में शादी समारोह के दौरान युवक पर लाठीचार्ज, हाथ फ्रैक्चर; वीडियो वायरल

अलवर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल में पड़ोसियों के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक पर तीन युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक सचिन शादी समारोह में कुछ लोगों के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान उसकी सास गायत्री और पत्नी सोनू भी उसके पास मौजूद थीं।

इसी बीच मोहल्ले के ही रहने वाले मनोज, अभिषेक और सौरव अचानक हाथों में लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे और आते ही सचिन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाव के दौरान सचिन ने अपना हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।

हमले के दौरान सचिन की सास और पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन इस दौरान उन्हें भी चोटें आईं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *