#Uncategorized

अलवर में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास मिला शव

अलवर शहर में बिहार निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से अलवर में रहकर मजदूरी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार दीपक अलकापुरी क्षेत्र के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में काम करता था और आसपास ही निवास करता था। रविवार देर शाम उसका शव संदिग्ध हालात में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन अलवर पहुंच गए। मृतक के चाचा मंटू कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *