सिलीसेढ़ बांध में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलीसेढ़ झील के निचले हिस्से में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुरेश जाटव (निवासी बगड़ तिराहा) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सुरेश अपने पांच दोस्तों के साथ सिलीसेढ़ घूमने गया था। सभी दोस्त पानी में नहाने उतरे, जबकि सुरेश पहले किनारे पर बैठा था। कुछ देर बाद जब दोस्त बाहर आए तो सुरेश के कपड़े किनारे पर मिले, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उसके डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
इसे भी पढ़ें – संदूक में मिला महिला का शव, पति हिरासत में
सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह से SDRF व सिविल डिफेंस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साथ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।