#क्राइम

अलवर के हाजीपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने ससुराल पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।

मृतका की पहचान रीना के रूप में हुई है। उसकी मां सुमित्रा ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि रीना की शादी करीब 17 साल पहले हाजीपुर निवासी दलवीर पुत्र किशनचंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर सहित अन्य परिजनों द्वारा रीना के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी तथा उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

13

परिजनों के अनुसार, 30 मार्च 2026 को दोपहर के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित रूप से रीना को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रीना ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। इलाज के दौरान 31 मार्च की रात करीब 11 बजे रीना की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *