#क्राइम

अलवर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: दो घरों से 13 पेटियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अलवर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी पश्चिम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गालिब सैयद मोहल्ला, फूटी खेल क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दो मकानों में दबिश दी।

#image_title

दबिश के दौरान दोनों मकानों से देशी शराब की कुल 13 पेटियां बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मोहन सिंह पुलिस को देखकर शराब छोड़कर फरार हो गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह ने बताया कि वह शराब ठेके से शराब की पेटियां लाकर घर में रखता था और वह तथा मोहन सिंह रात 8 बजे के बाद और सुबह 6 से 10 बजे के बीच अवैध रूप से शराब बेचते थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी मोहन सिंह की तलाश जारी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *