#Uncategorized

चार श्रम संहिताओं के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया रोष

अलवर। श्रमिक विरोधी बताए जा रहे चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) से जुड़े रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।

एटक के प्रदेश सचिव हरिओम चुग ने बताया कि केंद्र सरकार ने श्रमिक हितों से जुड़े 44 कानूनों को समाप्त कर चार नए कोड लागू किए हैं, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि इन नए कानूनों से श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

वहीं एटक के महासचिव तेजपाल सैनी ने कहा कि इन श्रम संहिताओं के विरोध में देशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन कोड को वापस लेकर पुराने श्रमिक हितैषी कानून लागू नहीं किए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *