#क्राइम #राज्य-शहर

मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत

अलवर जिले के मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से छात्र के शरीर के कई टुकड़े हो गए और दोनों पैर कट गए।

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अलवर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर अस्पताल बुलाया।

मृतक छात्र मालाखेड़ा क्षेत्र के नंगली राजावत गांव का निवासी था और मालाखेड़ा स्थित नवीन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, छात्र रोजाना स्कूल बस से पढ़ने जाता था। आज भी वह सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचा, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

करीब एक घंटे बाद उसका शव मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *