#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में दर्दनाक हादसा: कूलर से करंट लगने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

राजस्थान के अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खदाना मोहल्ले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कूलर में करंट आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बालक घर पर अकेला था, जबकि उसके माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान कूलर में पानी भरा होने के कारण उसमें अर्थिंग हो गई और बालक उसकी चपेट में आ गया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *