#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

अलवर और सरिस्का में पर्यटकों का उत्साह, झील और जंगल में अद्भुत वन्यजीव नजारे

अलवर जिले में साल के आखिरी महीने में पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर सिलीसेढ़ झील और सरिस्का में पर्यटकों की भीड़ इन दिनों देखने लायक है। सिलीसेढ़ झील में बोटिंग के दौरान पैंथर की नजर आने पर पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। इस तरह का दृश्य शायद ही कभी देखने को मिलता है, और एक साथ दो-पलों में इस नजारे को देख कर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इसी बीच, सरिस्का में बाघों की नियमित साइटिंग से भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वन्यजीवों की ये गतिविधियाँ पर्यटन स्थलों की रौनक को और बढ़ा रही हैं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *