#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर के राजगढ़ में दिनदहाड़े चोरी: ताला तोड़कर नगदी और सामान ले उड़े चोर, CCTV में संदिग्ध कैद

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के मालखेड़ा बाजार स्थित माली मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित मनोज जांगिड़ ने बताया कि वह माली मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपनी बीमार भांजी से मिलने घर से बाहर गए थे। जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उनका कमरा मकान की ऊपरी मंजिल पर है और मकान मालिक वहां नहीं रहते। चोर अलमारी में बनी तिजोरी से उनकी पत्नी का पर्स चुरा ले गया, जिसमें करीब 14 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा चोर एक घड़ी और पुराना मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया।

बाइट:परिजन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *