#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

थानागाजी में सड़क किनारे मिला 34 वर्षीय मजदूर का शव, अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट की आशंका

अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में नारायणपुर रोड पर मेवात होटल के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हींसला गांव निवासी 34 वर्षीय रामावतार बलाई पुत्र प्रेमराम बलाई के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार रामावतार मंगलवार तड़के करीब 4 बजे घर से चाय पीकर पैदल निकला था। सुबह करीब 8 बजे उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी थानागाजी पहुंचाया गया।

108 एंबुलेंस के कर्मचारी यादराम यादव ने बताया कि अशोक नामक व्यक्ति ने फोन कर सड़क किनारे एक युवक के अचेत पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर युवक मृत अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उसकी पहचान हो सकी।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *