#क्राइम #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में अतिक्रमण पर सख्ती: 5 दिन का संयुक्त अभियान शुरू, 2 दिन समझाइश के बाद चलेगा बुलडोजर

अलवर शहर की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर निगम, नगर विकास न्यास और ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है, जो आगामी पांच दिनों तक चलेगा।

अभियान के तहत सोमवार को काशीराम चौराहे से लेकर भगत सिंह चौराहे और वहां से जेल चौराहे तक कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के बाहर और सड़कों पर रखे सामान को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाइश दी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले दो दिनों तक समझाइश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो तीसरे दिन से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा और सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जयसवाल ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

निगम तहसीलदार मानवेंद्र सिंह जयसवाल ने बताया “आज से पांच दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। दो दिन तक समझाइश दी जाएगी, इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जेसीबी से कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएगा।”

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *