#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने पाबू जी महाराज एवं रुपनाथ जी महाराज के वार्षिक मेले में की शिरकत

धार्मिक आयोजनों से मिलता है सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक समरसता को बढ़ावा – वन राज्यमंत्री शर्मा

अलवर, 10 अगस्त। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज बांका डूंगर, तालाब टहला में पाबू जी महाराज एवं रुपनाथ जी महाराज के वार्षिक मेले में शिरकत की।

वन राज्यमंत्री शर्मा ने पाबू जी महाराज एवं रुपनाथ जी महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने आमजन को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला सामाजिक सौहार्द, धार्मिक समरसता एवं भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में देश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे धार्मिक स्थल मनुष्य में सकारात्मकता की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान और संतजनों की प्रेरणाओं पर चलकर ‘निरामय और समृद्ध राजस्थान’ के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

इस दौरान प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *