#क्राइम #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में फिर मिले गौवंश के अवशेष, गोपाल टॉकीज क्षेत्र में तनाव; पुलिस जांच में जुटी

अलवर शहर में एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गोपाल टॉकीज क्षेत्र में जैसे ही गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना फैली, इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदुवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

सीओ सिटी अंगद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने अवशेषों को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ।

सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि गोपाल टॉकीज के पास गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अगर कोई इस मामले में दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

गौरतलब है कि इससे पहले एनईबी थाना क्षेत्र के अग्रसेन सर्किल पर भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद शहर में विरोध और तनाव का माहौल बन गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में चिंता बढ़ती जा रही है। पिछले मामले जांच में गोवश को कुत्तों द्वारा लाकर पटकना बताया गया था । पुलिस अब भी इस मामले में ऐसा ही मान रही है फिर भी जांच की जा रही है ।

प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में भिजवाने की कार्रवाई तेज करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *