#देश दुनिया #राज्य-शहर

क्या तिहाड़ जेल से बाहर आ गए राजपाल यादव? कॉमेडियन ने सलमान का किया शुक्रिया अदा, ये है वायरल वीडियो का पूरा सच…

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें वह सलमान खान के सपोर्ट के लिए आभार जता रहे है. लोग इस वीडियो को देखने के बाद कयास लगा रहे हैं कि ये वीडियो उनके जेल से बाहर आने के बाद का है. लेकिन क्या सच में राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा सच?

नई दिल्ली. इस वक्त हर तरफ लोगों के जहन में एक ही सवाल है, क्या राजपाल जेल से बाहर आ गए हैं ? सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है. सामने आए इस वीडियो में राजपाल, सलमान खान का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि वह जेल से बाहर आ गए हैं.

राजपाल यादव के जेल जाने के बाद से इडंस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए सामने आए. सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे सितारे ने उनकी मदद के लिए फंड भी इक्ठ्ठा किया. खुद राजपाल यादव के सपोर्ट में उनकी पत्नी राधा भी सामने आई थीं. वह उन्हें अपनी ‘बैकबोन’ मानते हैं, जिन्होंने उनकी पहली बेटी को सगी मां जैसा प्यार दिया. राजपाल यादव अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ के लोन न चुकाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है.

क्या जेल से बाहर आ गए राजपाल यादव?
सोशल मीडिया पर इस वक्त राजपाल यादव का एक वीडियो छाया हुआ है. इस वायरल वीडियो में वह सलमान खान का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. लोगों का कहना है कि क्या सच में वह तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. कई लोगों ने तो यह तक मान लिया कि सलमान खान ने उनकी जमानत कराई है और उनकी मदद से ही वह बाहर आ सके हैं. खुद राजपाल यादव इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं. साथ ही वह कह रहे हैं कि अब मैं काफी रिलिव महसूस कर रहा हूं. बस यही वीडियो देख लोग उनके जेल से बाहर आने की बात करने लगे हैं.

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *