STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 12 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

राजगढ़ में चोरों का आतंक, डीएसपी कार्यालय के सामने दो मकानों में लाखों की चोरी

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए डीएसपी कार्यालय के सामने स्थित कॉलोनी के दो सूने मकानों को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने दीपावली के दौरान दोनों मकानों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। दोनों परिवार घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में एलईडी टीवी और 20 हजार रुपए ले गए चोर
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • डीएसपी कार्यालय के सामने दो मकानों में चोरी, लाखों का सामान पार
  • राजगढ़ में चोरों का आतंक, दीपावली पर दो घरों के ताले तोड़े
  • सूने मकानों को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

ALWAR,12 NOV. 2026:

पहली वारदात में सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

पहली घटना में रैणी क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी खेलन्ती मीना का मकान निशाने पर रहा। वह पंचायत समिति राजगढ़ में एलडीसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डीएसपी कार्यालय के सामने कॉलोनी में किराये के मकान में रहती हैं।7 नवंबर को छोटी दीपावली पर वह बच्चों के साथ अपने गांव चली गई थीं। 11 नवंबर को वापस लौटीं तो मकान के मुख्य गेट और दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर तीनों कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था।रिपोर्ट के अनुसार, चोर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी की चेन ले गए। इसके अलावा बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 2 हजार रुपए और पर्स में रखे लगभग 8 हजार रुपए भी चोरी कर लिए। चोरों ने सामान अस्त-व्यस्त करने के साथ एक डबल बेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

दूसरी घटना में एलईडी टीवी और 20 हजार रुपए ले गए चोर

दूसरी वारदात रैणी क्षेत्र के कीलपुरखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार मीना के मकान में हुई। उन्होंने राजगढ़ के गंगाबाग स्थित प्रकाश कुंज में मकान बना रखा है।राजेंद्र कुमार के अनुसार, वह 8 नवंबर को दीपावली की शाम अपने गांव चले गए थे। 10 नवंबर को शाम करीब पांच बजे लौटे तो मकान के अंदर के ताले टूटे हुए मिले। घर में सामान बिखरा देखकर उन्होंने जांच की।रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात चोर एक एलईडी टीवी, 20 हजार रुपए नकद, चांदी की पायजेब और अंगूठी चोरी कर ले गए। इसके अलावा नए कपड़ों का एक जोड़ा, पत्नी की जैकेट, ब्लूटूथ, ईयरफोन और बेडशीट सहित अन्य सामान भी गायब मिला।

पुलिस ने किया मौका मुआयना, जांच शुरू

दोनों पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस चोरी गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने किया मौका मुआयना, जांच शुरू

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।