STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 12 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

मदन राठौड़ ने डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति

बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए राजनीतिक नेताओं के उनके निवास पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान राठौड़ भावुक नजर आए। उन्होंने डॉ. यादव को अपना अच्छा मित्र बताते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया।

डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए मदन राठौड़,
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए मदन राठौड़, बोले- व्यक्तिगत क्षति
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी जसवंत यादव को श्रद्धांजलि
  • अस्पताल में भी मिलने पहुंचे थे मदन राठौड़, याद किया पुराना साथ

BEHROR,12 NOV. 2026:

विधानसभा में साथ काम करने की यादें साझा कीं

मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव उनके बेहद अच्छे मित्र थे। दोनों ने विधानसभा में भी साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह यादव का सभी के साथ आत्मीय व्यवहार रहता था।राठौड़ के अनुसार, वे स्पष्ट वक्ता, मिलनसार और दबंग व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी बात को मजबूती और स्पष्टता के साथ रखने का उनका अलग अंदाज था। उनके व्यक्तित्व और व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा।

अस्पताल में भी पूछी थी कुशलक्षेम

मदन राठौड़ ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें आज भी विश्वास नहीं हो रहा कि जसवंत सिंह यादव अब उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भी वे उनकी कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे।उस समय उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। राठौड़ ने कहा कि चिकित्सकों ने भी उनके ठीक होने का भरोसा दिलाया था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आदर्श और अधूरे कार्य हमेशा याद रहेंगे

मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का जाना ऐसी क्षति है, जिसका दुख लंबे समय तक रहेगा। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि डॉ. यादव ने अपने जीवन में जो आदर्श और मार्ग स्थापित किए, वे आगे भी लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।