STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 12 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

बाड़मेर के दो युवकों की ओडिशा में समुद्र में डूबने से मौत, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

दीपावली की छुट्टियों में ओडिशा घूमने गए बाड़मेर जिले के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। समुद्र में स्नान के दौरान तेज बहाव और ज्वार-भाटे की चपेट में आने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद बचाव दल ने तलाश अभियान चलाया। बुधवार को दोनों युवकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से बायतु भोपजी और मोखाब गांव में शोक की लहर फैल गई।

दिवाली पर घूमने गए बाड़मेर के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • दिवाली पर घूमने गए बाड़मेर के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत
  • ओडिशा के समुद्र में उठा ज्वार-भाटा, बाड़मेर के दो युवकों की गई जान
  • 11 युवक समुद्र में उतरे, तेज लहरों में बह गए बाड़मेर के दो साथी

BARMER,12 NOV. 2026:

11 युवक समुद्र में उतरे, तेज लहरों में बह गए दो साथी

जानकारी के अनुसार, बायतु भोपजी निवासी चुतराराम पुत्र देदाराम हैदराबाद में लाइट फिटिंग का काम करता था। वह मोखाब क्षेत्र के कुछ युवकों और ठेकेदार के साथ दीपावली की छुट्टियों में ओडिशा घूमने गया था।इसी दौरान सभी युवक समुद्र किनारे पहुंचे। यहां कुल 11 युवक स्नान करने के लिए समुद्र में उतरे थे। तभी अचानक उठे ज्वार-भाटे और तेज बहाव के कारण चुतराराम और दलाराम पानी में बह गए। दोनों देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। इस घटना के बाद समुद्र किनारे मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दो घंटे की तलाश के बाद मिला दूसरा युवक

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद चुतराराम को पानी से बाहर निकाला गया। उसे ओडिशा के पुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं, दूसरे युवक दलाराम की तलाश जारी रही। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव भी समुद्र से बाहर निकाल लिया गया। हादसे की खबर बाड़मेर पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विमान से अहमदाबाद लाए गए दोनों के शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद जसवंत मूंढ ने ठेकेदार से संपर्क किया। उन्होंने ओडिशा के प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर शवों को जल्द बाड़मेर पहुंचाने के प्रयास किए।इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों की वापसी के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था में भी सहयोग किया। इसके बाद दोनों शवों को विमान से अहमदाबाद लाया गया। वहां से उतरलाई एयरपोर्ट पहुंचाया गया।इसके बाद चुतराराम का शव बायतु भोपजी की बेरड़ों की ढाणी और दलाराम का शव मोखाब स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। बुधवार को दोनों युवकों का अपने-अपने गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था चुतराराम

चुतराराम पुत्र देदाराम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करने के लिए हैदराबाद में लाइट फिटिंग का काम करता था।दीपावली की छुट्टियों में साथियों के साथ घूमने निकला चुतराराम वापस नहीं लौट सका। समुद्र में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।