राजगढ़ (अलवर): साउथ अफ्रीका में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, चार दिन बाद गांव पहुंचा शव
राजगढ़ (अलवर) से बड़ी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका में मजदूरी करने गए धमरेड़ गांव निवासी गंगाराम योगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव चार दिन बाद भारत लाया गया।
दिल्ली से देर रात एंबुलेंस के जरिए गंगाराम योगी का शव राजगढ़ क्षेत्र के धमरेड़ गांव पहुंचा। बताया गया कि गंगाराम योगी मजदूरी के लिए साउथ अफ्रीका के लुसाका में गया हुआ था। 11 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
कंपनी प्रतिनिधि जितेंद्र राजपूत ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। घटना की जानकारी डीएनटी संयोजक पुखराज योगी ने दी।