STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकसोमवार, 23 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

पंचायत चुनाव के बाद राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत का भाजपा पर हमला;

राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जनादेश का सम्मान नहीं करने और जोड़-तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों पर पुलिस के जरिए दबाव बनाने और खरीद-फरोख्त की कोशिशों का दावा किया। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी निशाने पर लिया।

पंचायत चुनाव के बाद गहलोत का भाजपा पर हमला
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • पंचायत चुनाव के बाद गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- जनादेश का अपमान
  • एक सदस्य भाजपा का, 18 कांग्रेस के… फिर भी प्रधान बनाने की कोशिश!
  • राजस्थान में प्रधान चुनाव से पहले सियासी घमासान, गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप

JAIPUR,23 NOV. 2026:

एक सदस्य भाजपा का, 18 कांग्रेस के, फिर भी प्रधान बनाने की कोशिश!*

गहलोत ने एक पंचायत समिति का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा का महज एक सदस्य जीतकर आया है, जबकि कांग्रेस के 18 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके बावजूद भाजपा प्रधान पद हासिल करने के लिए कथित तौर पर जोड़-तोड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रधान पद के उम्मीदवारों के घरों तक पुलिस पहुंच रही है और निर्वाचित सदस्यों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पुलिस के तीन बार पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को अपनी मर्जी से फैसला लेने का अधिकार भी नहीं रहेगा?

*मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी जोड़-तोड़ के आरोप*

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है, लेकिन वहां भी भाजपा कथित तौर पर सत्ता हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। उन्होंने दो लोगों को उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। गहलोत ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने इसी तरह पुलिस और प्रशासनिक दबाव की राजनीति जारी रखी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ऐसा जवाब देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

*ब्यूरोक्रेसी को भी सरकार जाने का आभास!*

गहलोत ने प्रशासनिक मशीनरी पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसीबी, पुलिस मुख्यालय और अन्य विभागों तक दबाव की स्थिति बनी हुई है। उनका दावा है कि ब्यूरोक्रेसी में भी सरकार के भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गहलोत ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में पुलिस के दबाव का जवाब जनता पंचायत चुनाव में दे चुकी है। सरकार को जनभावनाओं को समझना चाहिए और हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।कुल मिलाकर पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान में प्रधान और जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बहुमत के आंकड़े किसके पक्ष में रहते हैं और क्या निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के फैसले से स्थानीय निकायों की सत्ता तय होगी या राजनीतिक जोड़-तोड़ का दांव भारी पड़ेगा।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।