मोबाइल विवाद बना खूनी संघर्ष: पड़ोसियों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बराड़ा में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एक दंपति पर लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अलवर रेफर किया गया है।
घायल दंपति के पुत्र भरत लाल के अनुसार, गांव के ही गौरव, सौरव और कोमल सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पिता देशराज जाटव और मां ललिता पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस होकर आए और घर के बाहर घेरकर बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दंपति के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कठूमर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बाइट: परिजन युवक
परिजनों ने बताया “पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने अचानक हमला कर दिया। मेरे माता-पिता को बुरी तरह पीटा गया है, उनकी हालत गंभीर है। हमें न्याय चाहिए।”