STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 10 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से सेना का जवान शहीद

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। जालिमपुरा टोल प्लाजा के पास खड़े सैन्य ट्रक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सेना का 35 वर्षीय जवान नारायण राव शहीद हो गया, जबकि उनका साथी दीपक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाला ट्रक चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

ट्रक के नीचे जांच कर रहे जवान की मौत
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, सेना का जवान शहीद
  • कोटा के पास ट्रक ने सैन्य वाहन को मारी टक्कर, जवान की मौत
  • शराब के नशे में ट्रक चला रहा था ड्राइवर, सेना के जवान की गई जान

KOTA, 10 NOV. 2026:

अभ्यास के लिए सूरतगढ़ जा रहा था सेना का काफिला

सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को यह हादसा हुआ। थानाधिकारी दौलत साहू के अनुसार, कोटा मिलिट्री स्टेशन से 9 रैपिड इंजीनियर रेजीमेंट का काफिला अभ्यास के लिए रवाना हुआ था। जवानों को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ स्थित बिडवाल आर्मी एरिया जाना था।रास्ते में जालिमपुरा टोल प्लाजा के पास सेना के एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद जवानों ने वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया। दो जवान ट्रक के नीचे उतरकर खराबी की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सैन्य वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक के नीचे जांच कर रहे जवान की मौत

हादसे में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम थाना क्षेत्र के रावाडा निवासी 35 वर्षीय नारायण राव की जान चली गई। वे कनकालाश्रीनू के पुत्र थे। हादसे में कर्नाटक निवासी जवान दीपक भी घायल हो गए।सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नारायण राव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सैन्य अधिकारी उन्हें मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, दीपक की हालत खतरे से बाहर है।

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद नारायण राव का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।हादसे के बाद सेना और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को भी मौके से हटवा दिया गया।

शराब के नशे में था ट्रक चालक, मामला दर्ज

थानाधिकारी दौलत साहू के अनुसार, सैन्य वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की पहचान रामजीत के रूप में हुई है। वह हरियाणा के अंबाला का निवासी है। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया था।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। वह मध्य प्रदेश से एलपीजी सिलेंडर भरकर अंबाला जा रहा था। सैन्य अधिकारी पुष्पक शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।