#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

करनाल ITI में छात्राओं की आपसी मारपीट, बाल पकड़ कर घुमाया और बेल्ट से पिटाई; वीडियो वायरल..

हरियाणा के करनाल में स्थित एक ITI के बाहर छात्राओं के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे को थप्पड़, लात-घूंसे मारती और बेल्ट से पीटती नजर आ रही हैं। घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने तीन छात्राओं को सस्पेंड कर दिया और जांच शुरू कर दी है।


छात्राओं का सड़क पर भिड़ना, भीड़ तमाशा देखती रही

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राओं की झड़प के दौरान आसपास खड़े लोग तमाशा देखते हुए हंसते रहे। कुछ युवक बीच-बचाव का प्रयास करते हुए छात्राओं को अलग करने की कोशिश करते दिखे। घटना की तिथि 13 जनवरी बताई जा रही है, लेकिन झगड़े की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।


तीन अलग-अलग वीडियो सामने आए

पहला वीडियो 19 सेकेंड का है जिसमें छह छात्राएं सड़क के बीच आपस में लड़ती नजर आती हैं।
दूसरे वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर बेल्ट से मारती है, वीडियो 23 सेकेंड लंबा है।
तीसरे वीडियो में झगड़े के बाद एक छात्रा बेहोश होकर सड़क पर गिर जाती है, जिसे अन्य छात्राएं संभालती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से फैल गया और ITI प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।


ITI प्रशासन ने तीन छात्राओं को सस्पेंड किया

प्रिंसिपल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद झगड़े में शामिल तीन छात्राओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। उनके पेरेंट्स को भी बुलाया गया। छात्रों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने झगड़े की ठोस वजह नहीं बताई।


आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर

प्रबंधन ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने संस्थान के भीतर अनुशासन और छात्राओं की आपसी व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *