STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

जयपुर: लग्जरी गाड़ी में गांजा तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 30.7 किलो गांजा और दो वाहन जब्त

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवेनम के तहत जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लग्जरी गाड़ी की आड़ में गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 30.700 किलो गांजा, एक लग्जरी कार, एक जीप और 3.35 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • लग्जरी गाड़ी में गांजा तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • सवारी जीप की आड़ में गांजे की सप्लाई, पुलिस ने पकड़ा नेटवर्क
  • ऑपरेशन एंटीवेनम में बड़ी कार्रवाई, 30 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

JAIPUR,17 NOV. 2026:

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र शर्मा निवासी पचलंगी, झुंझुनूं और प्रदीप सिंह निवासी नारायणपुर, कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई है।जयपुर रेंज साइबर सेल, जयपुर ग्रामीण डीएसटी और अजीतगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गांजा तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने शाहपुरा-अजीतगढ़ रोड पर हाथीदेह गांव के पास निगरानी शुरू की।सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 30.700 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो वाहन और नकदी भी जब्त की।

कान्हा मीणा को बताया जा रहा नेटवर्क का मास्टरमाइंड

पुलिस की शुरुआती जांच में उदयपुरिया मोड़ निवासी कान्हा मीणा का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उसे गांजा तस्करी सिंडिकेट का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है।जांच में सामने आया कि कान्हा मीणा, राजेंद्र शर्मा के माध्यम से गांजे के ऑर्डर की सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि कान्हा के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।वहीं, प्रदीप सिंह इस नेटवर्क में गांजे की सप्लाई का काम संभालता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

सवारी जीप की आड़ में करते थे गांजे की सप्लाई

पुलिस जांच के अनुसार, प्रदीप सिंह अलग-अलग इलाकों में संपर्कों के जरिए गांजा पहुंचाता था। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कुशलपुरा निवासी राजू जांगल और मनोहरपुर निवासी कुंदन मीणा के नाम सामने आए हैं।कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नारायणपुर निवासी अविनाश और मुकेश गर्ग के जरिए सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, अलवर और विराटनगर क्षेत्र में उमरैण निवासी राजेंद्र गुर्जर का नाम सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, प्रदीप एडवांस रकम लेकर गांजे की सप्लाई करता था। वह अपनी जीप का इस्तेमाल करता था। सवारी वाहन की आड़ में पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की जाती थी।

संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में गिरोह के सदस्यों के संगठित तरीके से तस्करी करने की जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर मामले में संगठित अपराध से जुड़ी धारा भी जोड़ी गई है।गिरफ्तार राजेंद्र शर्मा और प्रदीप सिंह से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े लोगों की संपत्तियों का ब्योरा भी एकत्र कर रही है।पुलिस का कहना है कि तस्करी से अर्जित संपत्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में जयपुर रेंज साइबर सेल के एएसआई रतनदीप, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, रोशनलाल, जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल ताराचंद, रामनिवास व विजय कुमार शामिल रहे।इसके अलावा जयपुर ग्रामीण डीएसटी के एएसआई सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुभाषचंद, किशनलाल, मनोज कुमार और चालक राजू ने भी कार्रवाई में भूमिका निभाई।अजीतगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।