STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकमंगलवार, 17 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

भरतपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी बस पलटी, 7 घायल; सरिस्का से आगरा जाते समय हादसा

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को विदेशी पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह पर्यटक और एक कंडक्टर घायल हुए हैं। बस में इंग्लैंड और यूके के पर्यटक सवार थे। वे अलवर के सरिस्का से आगरा जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग लॉक होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

लुधावई टोल से दो किलोमीटर आगे हुआ हादसा
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • भरतपुर में विदेशी पर्यटकों की बस पलटी, 7 घायल
  • सरिस्का से आगरा जा रहे पर्यटकों की बस का एक्सीडेंट
  • स्टेयरिंग लॉक होते ही पलटी बस, विदेशी पर्यटकों में मची चीख-पुकार

BHARATPUR,17 NOV. 2026:

लुधावई टोल से दो किलोमीटर आगे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी बस सरिस्का से आगरा के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में भवनपुरा गांव के पास हादसा हो गया।बस चालक रमेश ने बताया कि लुधावई टोल से करीब दो किलोमीटर आगे अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

छह पर्यटक और कंडक्टर घायल

हादसे में छह विदेशी पर्यटकों और एक कंडक्टर के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। उनके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। चालक को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। बस में करीब 16 विदेशी पर्यटक और चार बस स्टाफ सदस्य सवार बताए गए हैं।

आगरा जाने से पहले भरतपुर में रुकना था

सेवर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार, पर्यटक सरिस्का से आगरा जा रहे थे। उन्हें रास्ते में भरतपुर के एक होटल में रुकना था। इसके बाद उन्हें आगरा पहुंचना था।हादसे के बाद जिन पर्यटकों को चोट नहीं आई, उन्हें आगे भेजने की व्यवस्था की गई। पर्यटक आगरा के कदम्भकुंज होटल जा रहे थे।

स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसे की आशंका

बस चालक रमेश के अनुसार, अचानक स्टेयरिंग लॉक होने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि, स्टेयरिंग लॉक होने के वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।