#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

इस्लामाबाद शिया मस्जिद में सुसाइड अटैक: पहले गोलियां चलीं, फिर धमाका — 65+ मौतें, सैकड़ों घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके तरलाई स्थित एक शिया इमामबारगाह में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले ने पूरे देश को दहला दिया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में 65 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पहले गोलीबारी, फिर जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नमाज़ के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और कुछ ही सेकंड बाद जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर को इमामबारगाह के मुख्य गेट पर रोका गया था, जिसके बाद उसने खुद को वहीं विस्फोट से उड़ा लिया।

अफरा-तफरी का माहौल, देर से पहुंची मदद

धमाके के बाद मस्जिद परिसर में चीख-पुकार मच गई। कई घायल लोगों को स्थानीय नागरिकों ने अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचने में काफी देर लगी, जिससे हालात और बिगड़ गए।

ISIS से जुड़े होने का शक

जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में हमलावर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। उसकी पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच जारी है और संदिग्ध नेटवर्क की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की भी मौत

इस हमले में इस्लामाबाद के आईजीपी के रिश्तेदार की भी मौत हुई है, जबकि उनके पिता घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि वे अपने पिता को बचाने की कोशिश में घायल हुए।

जांच और सुरक्षा सख्त

घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *