#धार्मिक

अलवर में इंद्रेश उपाध्याय के भजन से गूंजा वेंकटेश बाला जी मंदिर, भक्तिमय हुआ माहौल

अलवर

प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अलवर में आयोजित बृज रस महोत्सव के तहत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। श्याम जू सेवा समिति द्वारा यह आयोजन विजय मंदिर मैदान में किया जा रहा है।

#image_title

इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम वे रामकिशन कॉलोनी स्थित वेंकटेश बाला जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश, लड्डू गोपाल और गोदांबा लक्ष्मी माता के दर्शन किए।

#image_title

उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्रित हो गए। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय ने ‘बरसाने की छोरी’ भजन प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *