#क्राइम #राज्य-शहर

अलवर में डीएसपी की कार का ड्राइवर नशे में रॉन्ग साइड चला, ठेकेदार की गाड़ी से भिड़ंत

अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में डीएसपी पिंटू कुमार की सरकारी कार के ड्राइवर द्वारा लापरवाही का मामला सामने आया है। ड्राइवर राजेंद्र कुमार (निवासी बबेली) ने कथित तौर पर शराब के नशे में कार चलाते हुए ईटाराणा पुलिया पर रॉन्ग साइड में वाहन दौड़ा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही ठेकेदार भगवत प्रसाद सैनी (निवासी सोनावा डूंगरी) की कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ड्राइवर राजेंद्र कुमार के सिर में चोट आई है। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से थाने भिजवाया।

#image_title

पीड़ित ठेकेदार भगवत प्रसाद सैनी ने बताया कि वह एमआईए स्थित कंपनी में कॉन्ट्रेक्टर हैं और अलवर शहर से ईटाराणा होते हुए एमआईए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपनी सही लेन में गाड़ी चला रहे थे, लेकिन सामने से पुलिस की कार रॉन्ग साइड में आ रही थी। बचने की पूरी कोशिश के बावजूद टक्कर हो गई।

भगवत प्रसाद के अनुसार, पुलिस वाहन का ड्राइवर पूरी तरह नशे में था और उसे होश नहीं था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और नशे में वाहन चलाने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *