STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

“हमारी आंखों के सामने हो रहा नरसंहार”, शॉन मेंडेस ने गाजा हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, बोले- फ्री फिलिस्तीन

कनाडाई पॉप स्टार शॉन मेंडेस ने गाजा में जारी हिंसा और मानवीय संकट को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'फ्री फिलिस्तीन' का समर्थन करते हुए हिंसा रोकने की मांग की। सिंगर ने कहा कि गाजा में निर्दोष लोगों की जान जा रही है। बच्चों और परिवारों को लंबे समय से पीड़ा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और साथी कलाकारों से भी इस मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील की है।

शॉन मेंडेस ने गाजा हिंसा पर जताई चिंता
फोटो: PHOTO GOOGLE

मुख्य बातें

  • गाजा हिंसा पर बोले शॉन मेंडेस, कहा- हमारी आंखों के सामने नरसंहार
  • शॉन मेंडेस ने किया फिलिस्तीन का समर्थन, साथी कलाकारों से की अपील
  • गाजा के बच्चों के लिए शॉन मेंडेस की अपील, राहत संगठनों का किया जिक्र

HOLLYWOOD,18 NOV. 2026:

शॉन मेंडेस ने गाजा हिंसा पर जताई चिंता

शॉन मेंडेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने फिलिस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर की।उन्होंने लिखा, “फ्री फिलिस्तीन! हमारी आंखों के सामने एक नरसंहार हो रहा है। गाजा में हो रही बेमतलब की हत्याएं रुकनी चाहिए।”सिंगर ने कहा कि फिलिस्तीन के बच्चे और परिवार लंबे समय से अमानवीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें इस समय मदद और समर्थन की जरूरत है।

बोले- आवाज उठाना डरावना लग सकता है, लेकिन जरूरी है

शॉन मेंडेस ने स्वीकार किया कि संवेदनशील राजनीतिक और मानवीय मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस विषय को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने लोगों से भी जागरूक होने और यह जानने की अपील की कि वे किस तरह मदद कर सकते हैं। उनके मुताबिक, साथी कलाकारों को भी अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।सिंगर ने कहा कि जितने अधिक लोग इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे, बदलाव की संभावना उतनी बढ़ेगी। उन्होंने प्रशंसकों से अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

साथी कलाकारों से भी की एकजुटता दिखाने की अपील

शॉन मेंडेस ने अपने संदेश में साथी कलाकारों और दोस्तों को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने में डर महसूस होना स्वाभाविक है।हालांकि, उनके अनुसार पीड़ित लोगों के समर्थन में कुछ करना जरूरी है। उन्होंने फिलिस्तीन के बच्चों की मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि अब दुनिया को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

दुआ लिपा और मैकलेमोर भी उठा चुके हैं आवाज

शॉन मेंडेस से पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दे चुके हैं। इनमें दुआ लिपा, ओलिविया रोड्रिगो, सुसान सारंडन, मार्क रफालो और मैकलेमोर जैसे नाम शामिल हैं।इन कलाकारों ने अलग-अलग मौकों पर गाजा में हिंसा रोकने और मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की है। अब शॉन मेंडेस की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।