ललित मोदी की वापसी की तैयारी: विवाद, वैभव और 16 साल की लड़ाई के बाद नया मोड़
क्रिकेट, ग्लैमर, राजनीति और विवाद… इन चारों का नाम अगर किसी एक शख्स से जुड़ता है, तो वो हैं Lalit Modi। आईपीएल के जनक, जिनकी ज़िंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही—अब फिर से सुर्खियों में हैं।
16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिलने पर ललित मोदी ने भारत लौटने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक देश वापस आ सकते हैं।
लेकिन ललित मोदी सिर्फ क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर नहीं रहे… उनका नाम हमेशा विवादों और हाई-प्रोफाइल रिश्तों के कारण भी चर्चा में रहा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje से उनके करीबी रिश्तों को लेकर सियासत गरमाई थी। आरोप लगे कि विदेश में रहते हुए उन्हें मदद मिली—हालांकि इन मुद्दों पर कई बार सफाई भी दी गई।
फिर बात करें ग्लैमर की… तो बॉलीवुड एक्ट्रेस Sushmita Sen के साथ उनके रिश्ते और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। सोशल मीडिया पर “लव स्टोरी” से लेकर “नई शुरुआत” तक की चर्चाएं छाईं रहीं।
अब जरा उस केस पर आते हैं जिसने उन्हें देश से दूर कर दिया। साल 2009 में आईपीएल को साउथ अफ्रीका शिफ्ट करने के फैसले पर ईडी ने विदेशी मुद्रा नियमों यानी FEMA के उल्लंघन का आरोप लगाया था। लंबे समय तक चली जांच और आरोपों के बाद अब अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ज्यादातर आरोपों और जुर्मानों को रद्द कर दिया है।
हालांकि बीसीसीआई पर लगा जुर्माना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ—4 करोड़ से घटाकर 1 करोड़ जरूर कर दिया गया। लेकिन इस फैसले ने ललित मोदी को बड़ी राहत जरूर दी है।
ललित मोदी कहते हैं—“मैंने 16 साल संघर्ष किया, अब सच सामने है।”
और अब वो एक नई शुरुआत की बात कर रहे हैं… भारत वापसी की बात कर रहे हैं।
सवाल ये है…
क्या ललित मोदी की वापसी सिर्फ एक शख्स की वापसी होगी…
या फिर क्रिकेट, राजनीति और ग्लैमर—तीनों दुनिया में फिर से हलचल मचाएगी?
क्योंकि ये कहानी अभी खत्म नहीं हुई…
शायद अब इसका नया अध्याय शुरू होने वाला है।
इसे भी पढ़ें –गरीबी की मार: तीन दिन तक पति के शव के पास बैठी रही पत्नी, मदद मिलने पर हुआ अंतिम संस्कार