#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर #सोशल

गण्डाला में एक्सपर्ट ड्राइविंग स्कूल का उद्घाटन, ढुंढारिया को मिले ₹85 लाख के विकास कार्य

डॉ. मोहित जसवंत यादव के प्रयासों से सड़क और बोरवेल स्वीकृत, क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार

भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने आज गण्डाला गांव में एक्सपर्ट ड्राइविंग स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को बेहतर ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद डॉ. मोहित जसवंत यादव ने ढुंढारिया गांव में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि ढुंढारिया गांव में सड़क निर्माण एवं बोरवेल के लिए कुल ₹85 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति विधायक डॉ. जसवंत यादव की अनुशंसा पर मिली है। इन कार्यों से गांव में आवागमन सुगम होगा और पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।

डॉ. मोहित यादव ने ग्रामीणों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव से बहरोड़ क्षेत्र की सुख-समृद्धि व निरंतर विकास की कामना की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत बजट में बहरोड़ क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों हेतु पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। जल संकट पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए कई योजनाएं प्रगति पर हैं और आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

ग्रामीणों ने विकास घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे कार्यों से क्षेत्र में विश्वास और भरोसा मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर इन्द्र यादव, राजपाल यादव, जयपाल यादव, अनिल बोहरा, ईश्वर गुर्जर, सुभाष यादव, कर्मवीर यादव, सुरेश ठेकेदार, लख्मीचन्द (पूर्व प्रधान) सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *