#क्राइम #राज्य-शहर

खैरथल-तिजारा में रास्ते को लेकर विवाद, फायरिंग

तिजारा थाना क्षेत्र में खेत विवाद के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच करती हुई


खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत की तार फेंसिंग और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

खेत की फेंसिंग से शुरू हुआ विवाद

शाहबाद पलडिया की ढाणी में खेत की तार फेंसिंग और आम रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि उनकी फेंसिंग तोड़ दी गई, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ढाणी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इसी बात पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

बंदूक निकली, हुई फायरिंग

विवाद के दौरान एक पक्ष अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया। आरोप है कि इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में नाबालिग बच्ची के हाथ में बंदूक

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग बच्ची हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रही है और बाद में उसे घर के अंदर ले जाती दिखती है। इस वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस ने संभाला मामला

सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *