#क्राइम #देश दुनिया

दिल्ली पुलिस अलर्ट: 400+ फेक सोशल मीडिया हैंडल पर कार्रवाई, छात्र प्रदर्शन पर फैल रही अफवाहें बेनकाब

दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 400 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो गलत जानकारी, अफवाह और भ्रामक कंटेंट फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।

गुरुवार शाम जारी वीडियो बयान में डीसीपी सुमित झा ने बताया कि इन हैंडल्स में कई ऐसे भी हैं, जो पहले “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भी सक्रिय थे और अब फिर से इसी तरह की गतिविधियों में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से कई हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं, जो देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

डीसीपी झा के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जानबूझकर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं—कभी किसी छात्र की मौत की अफवाह, तो कभी प्रदर्शन में शामिल लोगों को लेकर भ्रामक जानकारी। हाल ही में अभिजीत दीपके की मौत और एक छात्रा की मौत से जुड़े झूठे दावे भी वायरल किए गए, जिनका कोई आधिकारिक आधार नहीं मिला।

पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे सभी फेक हैंडल्स को चिन्हित कर ब्लॉक किया जा रहा है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को बिना पुष्टि के शेयर न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। अफवाहों से बचना और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना ही इस समय सबसे जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या तनाव की स्थिति न बने।

इसे भी पढ़ें –अलवर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, दो युवक घायल; अस्पताल में हंगामा

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *