#क्राइम #राज्य-शहर

महंगी साड़ी के नाम पर साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

अलवर में सिल्क साड़ी के नाम पर साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

रामगढ़ (अलवर)। नौगांव थाना पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर महंगी सिल्क साड़ियों को सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रामगढ़ न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की गई है।

थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदपुर के जंगलों में दबिश देकर बरामदा निवासी इंसाफ (25) और मोहम्मदपुर निवासी आरिफ (23) को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें – माही बांध पुल पर बड़ा हादसा टला, रेलिंग तोड़कर नदी के ऊपर लटका ट्रक, ड्राइवर सुरक्षित

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर महंगी सिल्क साड़ियों को कम कीमत में बेचने के फर्जी पोस्ट डालकर लोगों को झांसे में लेते थे। अब तक इनसे जुड़ी करीब 15.74 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर गिरोहों को बैंक खाते और क्यूआर कोड उपलब्ध कराकर कमीशन भी लेते थे। इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 6 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस को रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

https://x.com/stvnewsonline

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *