#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में कांग्रेस नेता संदीप ओला पर हमला, पूर्व मंत्री के बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

अलवर में कांग्रेस नेता संदीप ओला पर हुए हमले के मामले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना के बेटे सुरेंद्र भड़ाना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरेंद्र भड़ाना और उसके दो साथियों को धारा 151 के तहत हिरासत में लिया। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। सुरेंद्र भड़ाना ने फोन कर संदीप ओला को हासन खां पेट्रोल पंप पर बुलाया था। वहां उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर सुरेंद्र भड़ाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से संदीप ओला पर हमला कर दिया। हमले में संदीप ओला बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपी उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में संदीप ओला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में कुल पांच नामजद और आठ अन्य आरोपियों को आरोपी बनाया है। नामजद आरोपियों में सुरेंद्र भड़ाना, नत्थू खटीक, सचिन पटेल, सचिन चावड़ा और अज्जू खान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *