Alwar News: तीन दोस्तों की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; शव लेने से किया इनकार

अलवर शहर के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के बाद मामला गरमा गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और कार करीब पांच फीट ऊंची नाले की दीवार से जा टकराईं। टक्कर के […]

Pandupol Bharthari Mela: पांडुपोल-भर्तृहरि मेले के लिए 180 स्पेशल बसें, जानें रूट और किराया

अलवर के पांडुपोल और भर्तृहरि धाम में लगने वाले लक्खी मेलों को लेकर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांडुपोल मेला 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक बाबा भर्तृहरि का मेला लगेगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने 180 विशेष […]

Rajasthan Police Alert: रुपयों के लालच में बर्बाद न करें भविष्य, 650 से ज्यादा म्यूल अकाउंट होल्डर्स गिरफ्तार

राजस्थान में साइबर ठगी के मामलों के बीच पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट को लेकर युवाओं को चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे खाताधारक भी अब पुलिस की जांच के दायरे में आ रहे हैं। राजस्थान […]

Bundi News: ब्रह्मपुरी में दंपती की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची के सिर से उठा मां-बाप का साया

बूंदी शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार सुबह एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतकों की पहचान अब्दुल हनीफ (40) और उसकी पत्नी रोशन (32) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में मिले। हनीफ के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। […]

Rajasthan News: ससुराल आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, स्कूल के पीछे मिला शव

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में ससुराल आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दोवड़ा थाना क्षेत्र के घटाऊ गांव में सरकारी स्कूल के पीछे एक मकान के पास मिला। मृतक की पहचान बनकोड़ा निवासी कचरा हीरालाल के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था। ससुराल में […]

Jaipur Murder Case: मां बोली- टीवी देखकर हत्या का पता चला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह

जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित गोविंद वाटिका में गीता और उसकी तीन बेटियों की हत्या से परिवार सदमे में है। गुजरात से जयपुर पहुंची गीता की मां केतकी बेन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने उनका पूरा परिवार उजाड़ दिया। केतकी बेन के मुताबिक, उन्हें बेटी और नातिनों की हत्या […]

Rajasthan Coaching Crisis: ‘राजस्थान छोड़ दूसरे राज्यों में शिफ्ट होंगे कोचिंग सेंटर!’ जयपुर से कोटा तक संचालकों ने खोला मोर्चा

राजस्थान के कोचिंग उद्योग में नए बिल्डिंग बायलॉज और सीलिंग कार्रवाई को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के बाद संचालकों ने आपात बैठक की। बैठक में जयपुर के साथ कोटा, सीकर और जोधपुर के संचालक भी शामिल हुए। उनका कहना है कि मौजूदा नियमों […]

Rajasthan Nikay Chunav: लग्जरी रिसॉर्ट से शाही खाने तक, बाड़ाबंदी में करोड़ों का खर्च कहां से आता है?

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। कई जगह प्रत्याशियों को लग्जरी होटल और रिसॉर्ट में ठहराया गया है। उनके लिए खाना, सुरक्षा और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस पूरी […]

Mahira Khan Pregnancy: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं माहिरा खान, TIFF रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा की है। 41 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। इसके साथ ही उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के रेड कार्पेट पर बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। माहिरा ने बताया कि वह निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट […]

Rajasthan News: पंचायत चुनाव से पहले सरकार खोलेगी ‘सौगातों का पिटारा’, आचार संहिता से पहले करोड़ों के लोकार्पण-शिलान्यास

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 से पहले ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले सरकार ने सभी जिलों से प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय और आयोजना विभाग के निर्देशों के बाद […]