अलवर में सरकारी टीचर के सूने मकान से 20 लाख के जेवर चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरी रोड, रूपबास स्थित शिव नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सरकारी टीचर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। यह वारदात 20 जनवरी की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब घर पर कोई […]

अलवर में शराब ठेके के बाहर झगड़ा, युवक पर बोतल व धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन पुलिया के नीचे बने शराब ठेके पर तीन युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक रविंद्र के सिर पर कांच की बोतल से वार किया गया और गले पर पेपर काटने वाले धारदार हथियार से […]

सरिस्का के जंगल में पैंथर का शिकारी अंदाज़, काली घाटी के पास चीतल का किया शिकार, टूरिस्टों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक दृश्य

अलवर स्थित सरिस्का बाघ अभ्यारण की टहला रेंज में काली घाटी के पास जंगल में उस समय रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब एक पैंथर ने चीतल का शिकार किया। यह पूरी घटना सफारी पर निकले पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चीतल अपने झुंड के साथ शांत खड़ा था […]

दादा की इच्छा पूरी करने हेलीकॉप्टर से बारात, अलवर के बाई गांव से दूल्हा पहुंचा डीग

अलवर जिले के बड़ौदा मेव पुलिस थाना क्षेत्र के बाई गांव से आज एक अनोखी और यादगार बारात देखने को मिली। दूल्हा कृष्ण गुर्जर दादा की वर्षों पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर डीग जिले के रामबाग गांव दुल्हन को लेने रवाना हुआ। खुशी के इस खास मौके पर पूरा […]

अलवर में संत सुंदरदास मार्ग नामकरण का भव्य शिलान्यास, 1200 से अधिक समाजबंधु हुए शामिल

अलवर खंडेलवाल सेवा समिति परिवार एवं खंडेलवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज होप सर्कस से पुलिस कंट्रोल रूम तक प्रस्तावित “संत सुंदरदास मार्ग” नामकरण पट्टिका का विधिवत शिलान्यास समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा, जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगा वाले’ रहे। अतिविशिष्ट […]

रामगढ़ के कोटाखुर्द में साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, कई लोग हिरासत में

रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटाखुर्द गांव में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पांडिचेरी साइबर पुलिस और रामगढ़ थाना पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए कुछ ग्रामीणों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए। […]

अलवर एसएसबी भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में भव्य दीक्षांत परेड, 365 नव आरक्षी हुए बल में शामिल

अलवर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में दसवें एवं ग्यारहवें बैच (बी.आर.टी.सी.) की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामय परेड उप महानिरीक्षक संजीव यादव के कुशल नेतृत्व में अनुशासन, समर्पण और सैन्य गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दीक्षांत परेड की मुख्य अतिथि भा.पु.से. महानिरीक्षक, बल मुख्यालय, पारुल कुश […]

अलवर में नकली टाइम बम से दहशत फैलाने का मामला: इंश्योरेंस क्लेम विवाद में आरोपी गिरफ्तार

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर में इंश्योरेंस बैंक एजेंट के घर के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु डालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकुश गुर्जर निवासी बानसूर के रूप में हुई है। अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया […]

अलवर नाबालिग गैंगरेप प्रकरण: पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त संजय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

अलवर जिले में नाबालिग से गैंगरेप के एक मामले में पॉक्सो संख्या एक न्यायालय ने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया है। न्यायाधीश जगेन्द्र अग्रवाल की अदालत ने अभियुक्त संजय को दोषी मानते हुए जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उसे अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार […]

राजस्थान के दो सनसनीखेज हत्याकांडों के दोषी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, जेल में शुरू हुई लव स्टोरी ने लिया नया मोड़

राजस्थान में अपराध की दुनिया से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जहां राज्य के दो सबसे चर्चित हत्याकांडों में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी आपस में शादी करने जा रहे हैं। दुल्हन प्रिया सेठ और दूल्हा हनुमान प्रसाद उर्फ जैक—दोनों अलग-अलग जघन्य हत्याओं के मामले में दोषी करार दिए जा चुके […]