#पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

मुंडावर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, विधायक ललित यादव को सौंपा ज्ञापन

मुंडावर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, विधायक को ज्ञापन

मुंडावर में आशा सहयोगिनी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक ललित यादव को ज्ञापन सौंपा। संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने मासिक मानदेय 24 हजार रुपये करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि और 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग रखी। साथ ही योजनाओं का इंसेंटिव एकमुश्त देने और अतिरिक्त कार्यों से राहत की मांग भी की गई।

इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

इसके अलावा एएनएम प्रशिक्षण और स्थायी भर्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण/प्राथमिकता तथा अलग पद सृजित कर भर्ती निकालने की मांग भी उठाई गई।

विधायक ललित यादव ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।

https://x.com/stvnewsonline

https://www.facebook.com/StvNews2006

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *