#धार्मिक #राज्य-शहर

अलवर कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती, संविधान के प्रति निष्ठा की दिलाई शपथ

अलवर, 13 अप्रैल

जिले में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

#image_title

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और उसके पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने जिलेवासियों को बाबा साहेब की 135वीं जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन उच्च आदर्शों और मूल्यों का प्रतीक रहा है।

#image_title

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता स्थापित करने, वंचित एवं कमजोर वर्ग के उत्थान और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। वे एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद्, विधिवेत्ता और मानवाधिकारों के सशक्त समर्थक थे। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और सभी को उनके सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) बीना महावर, यूआईटी के उप सचिव जीतेन्द्र नरुका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत, नायब तहसीलदार यशवंत मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *