#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर #सोशल

अलवर में 21 दिसंबर को सजेगा ‘त्योहार बाजार’, खरीदारी के साथ मिलेगा उत्सव का रंग…

अलवर शहर में खरीदारी और उत्सव का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा, ‘त्योहार बाजार’ नाम से आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है , 21 दिसंबर को अलवर के जय कृष्ण क्लब के मैरिज गार्डन में यह मेला आयोजित किया जाएगा , इस आयोजन के मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर तथा सोशल मीडिया पार्टनर एसटीवी न्यूज चैनल हैं।

‘त्योहार बाजार’ उत्सव में फूड कोर्ट , लाइफ स्टाइल , फैशन शो , हैंडीक्राफ्ट और होम डेकोर से जुड़ी कई खास आइटम और आकर्षण रहने वाले है ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें। इस मेले में कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और कई प्रसिद्ध ब्रांड्स स्टॉल लगाए जाएंगे।

मनोरंजन की दृष्टि से भी आयोजन खास रहेगा। यहां मिट्टी के बर्तन बनाने की फ्री वर्कशॉप, मेकअप आर्टिस्ट्स द्वारा फ्री लाइव मेकअप क्लासेज, और बच्चों के लिए फ्री मिकी माउस राइड की व्यवस्था होगी।

वूमन एम्पॉवरमेंट के तहत आयोजित ‘त्योहार बाजार’ अलवरवासियों के लिए खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन से भरपूर एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *