#खेल #राज्य-शहर #लाइफस्टाइल

फिट इंडिया मिशन के तहत अलवर पुलिस का ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत अलवर पुलिस द्वारा रविवार सुबह ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सुबह 6:30 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू हुई इस पहल में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार और एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी के निर्देशन में योग, जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

साइकिल रैली प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होकर मोती डूंगरी, एसएमडी सर्किल, नंगली सर्किल, बिजली घर चौराहा, भगत सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल और जेल चौराहा होते हुए पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पर समाप्त हुई।

इस अभियान में सीओ सिटी अंगद शर्मा सहित शहर के सभी थानाधिकारी, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक और पुलिस मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सीओ सिटी अंगद शर्मा ने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसे अभियान न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने सभी से रोजाना कम से कम एक घंटा योग और व्यायाम करने की अपील की।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *