STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर; चालक फरार

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। चेतराम और यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छोटेलाल को अंदरूनी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

दो युवकों को गंभीर चोटें, तीसरे को अंदरूनी चोट
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार तीन युवक घायल
  • सामोला चौक पर भीषण टक्कर, दो युवकों की हालत गंभीर
  • लग्न समारोह से लौट रहे तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर

ALWAR,18 NOV. 2026:

https://www.facebook.com/share/r/1Huse34a3U/
लग्न समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चेतराम, यशवंत और छोटेलाल हनुमान चौराहे के पास स्थित एक मैरिज होम में आयोजित लग्न समारोह में शामिल हुए थे।कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने गांव मोतीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो युवकों को गंभीर चोटें, तीसरे को अंदरूनी चोट

दुर्घटना में चेतराम और यशवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, छोटेलाल को अंदरूनी चोटें आई हैं।हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है। दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई है।

कार चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस जांच में जुटी

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।