STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 19 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर: डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए टीकाराम जूली, बोले- मेरी राजनीतिक शुरुआत भी उन्होंने कराई थी

अलवर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक जताने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनके आवास पहुंचे। दोनों ने परिजनों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान टीकाराम जूली डॉ. यादव को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी राजनीतिक शुरुआत भी डॉ. जसवंत यादव ने ही कराई थी।

जसवंत यादव के निधन पर जूली और जितेंद्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • डॉ. जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए टीकाराम जूली, साझा किए पुराने अनुभव
  • टीकाराम जूली बोले- मेरी राजनीतिक शुरुआत भी डॉ. जसवंत यादव ने कराई थी
  • जसवंत यादव के निधन पर जूली और जितेंद्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि

ALWAR,18 NOV. 2026:

https://www.facebook.com/share/v/19qoBJHicj/राजनीतिक शुरुआत का श्रेय डॉ. जसवंत यादव को दिया

टीकाराम जूली ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव ने राजनीति में कई नए लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीतिक शुरुआत में भी डॉ. यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जूली के अनुसार, उनके निधन से अलवर ही नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीति में भी एक ऐसी कमी आई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।

सत्ता और विपक्ष में रहते हुए जारी रखा संघर्ष

डॉ. जसवंत यादव के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए जूली ने उनके संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव ने सत्ता में रहते हुए भी और विपक्ष में रहते हुए भी संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा।जूली के मुताबिक, उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन चुनाव लड़े और इससे भी अधिक चुनावों में दूसरे नेताओं को चुनाव लड़वाया। उनका जीवन सादगीपूर्ण था और वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते थे।

रोजाना पूरे जिले में करते थे दौरा

टीकाराम जूली ने डॉ. यादव की दिनचर्या से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि डॉ. यादव रोज सुबह उठकर जिले के दौरे पर निकल जाते थे।इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिलते और आमजन के सुख-दुख में शामिल होते थे। जूली ने बताया कि वे मजाक में उनसे कहते थे कि आप सोते समय भी राजनीति के बारे में ही सोचते होंगे।

जनसेवा और संघर्ष को किया याद

जूली ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का पूरा जीवन जनसेवा और राजनीति को समर्पित रहा। उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी डॉ. यादव के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।